19 सितंबर, (CRICKETNMORE)। भारत के वनडे और टी- 20 टीम के कप्तान धोनी जल्द ही भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार रजनीकांत के साथ दिखने वाले हैं। मीडिया में खबर आ रही है कि धोनी अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए चेन्नई जाने वाले हैं जहां वो अपने सबसे बड़े चहेते सुपरस्टार रजनीकांत से मिलेगें।
Advertisement
ये भी पढ़ें - भविष्य में धोनी तोड़ने वाले हैं ये पांच बड़े रिकॉर्ड
सभी को पता हैं कि धोनी रजनीकांत के सबसे बड़े फैन हैं और उनका सपना है कि वो एक बार रजनी सर से मिले।
इन दिनों धोनी अपनी फिल्म के प्रचार में खासे बीजी हैं और 30 सितंबर तक खासे बीजी रहने वाले हैं।
आपको बता दें कि फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी और रिलीज होने से पहले ही यू ट्यूब पर इस फिल्म के ट्रेलर को लगभग 20 मीलियन लोगों ने देख लिया है। फिल्म में सुशांत सिंह की मुख्य भूमिका है।