साउथम्पटन/नई दिल्ली, 29 जुलाई (हि.स.) । इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट में गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के लिए भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने पिच को दोषी ठहराया है।

Advertisement

भुवनेश्वर ने कहा कि पिछले टेस्ट में हार के बाद हम इंग्लैंड से वापसी की उम्मीद कर रहे थे। इसलिये हमने उनकी मजबूती से वापसी की उम्मीद लगायी थी। विकेट बल्लेबाजों के लिये अच्छी थी और बतौर गेंदबाजी इकाई हमने अपना सर्वश्रेष्ठ किया। इंग्लैंड ने पहली पारी सात विकेट पर 569 रन पर घोषित की। इसके जवाब में स्टंप तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 25 रन था और टीम 544 रन से पिछड़ रही थी।

Advertisement

भुवनेश्वर ने पहले दो टेस्ट में और इस टेस्ट में गेंदबाजी की तुलना करते हुए कहा कि कभी कभार ऐसा होता है। हम थक गये थे और करीब दो दिन तक मैदान में थे। इसलिये हम सही गेंदबाजी नहीं कर सके। उन्होंने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक ओवर स्पैल गेंदबाजी कराने की रणनीति के बारे में कहा, हम थक गये थे, जैसा कि मैंने कहा। यह बल्लेबाजों के लिये आसान विकेट था इसलिये इस पर गेंदबाजों को कठिनाई हो रही थी। इसलिये कप्तान हमसे एक ओवर का स्पैल कराना चाहता था और व्यक्तिगत रुप से मुझे यह आसान लगा। इस तरह से हम थके नहीं और हमने लय भी हासिल की।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार