नागपुर, 16 जनवरी (CRICKETNMORE)| संजय रामास्वामी (नाबाद 112) और वसीम जाफर (नाबाद 111) के शतकों की मदद से मौजूदा विजेता विदर्भ ने यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड के खिलाफ अपने आप को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक विदर्भ ने एक विकेट के नुकसान पर 260 रन बना लिए हैं।

Advertisement

उत्तराखंड ने अपनी पहली पारी में 355 रन बनाए थे। इस लिहाज से मेजबान टीम अभी भी उत्तराखंड से 145 रन पीछे है। 

Advertisement

उत्तराखंड ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 293 रनों के साथ की। टीम 62 रन और जोड़कर पवेलियन लौट गई। उत्तराखंड के लिए सौरभ रावत ने 162 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। उनके अलावा अविनाश सुधा ने 91 रन बनाए। 

दूसरे दिन अपनी पहली पारी खेलने उतरी विदर्भ ने कप्तान फैज फजल (29) के रूप में अभी तक एक मात्र विकेट खोया। वह 45 के कुल स्कोर पर दीपक धापोला की गेंद पर आउट हुए। 

इसके बाद संजय और जाफर ने कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों के बीच अभी तक दूसरे विकेट के लिए 215 रनों की साझेदारी हो चुकी है। संजय ने अभी तक 212 गेंदों का सामना किया है और 16 चौके लगाए हैं जबकि जाफर 153 गेंदें खेल चुके हैं। उनकी पारी में 13 चौके शामिल हैं। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार