लॉडेरहिल (फ्लोरिडा), 27 अगस्त (CRICKETNMORE): अमेरिकी धरती पर हो रहे पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी और भारत को 246 रनों की विशाल लक्ष्य दिया है। सेंट्रल ब्रोवार्ड रिजनल पार्क स्टेडियम में चल रहे मैच में वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स (79) और एविन लुईस (100) ने आतिशी शुरुआत की।

Advertisement

चार्ल्स और लुईस ने किसी भी भारतीय गेंदबाज को नहीं बख्शा और मैदान के चारों ओर बड़े शॉट्स की झड़ी लगा दी। दोनों बल्लेबाजों ने बेहद निडर खेल का नजारा पेश किया और आतिशी बल्लेबाजी के नए कीर्तिमान रच डाले। BREAKING: पहले टी- 20 से बाहर हुआ भारत का यह दिग्गज बल्लेबाज।

Advertisement

वेस्टइंडीज ने किसी भी स्तर के टी-20 मैच में पहले 10 ओवरों में सर्वाधिक 132 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया। कैरेबियाई टीम के पहले 100 रन तो मात्र 46 गेंदों में ही आ चुके थे।

मैच का 11वां ओवर लेकर आए स्टुअर्ट बिन्नी पर पांच छक्के लगाते हुए लुईस ने इस ओवर में 32 रन जोड़ डाले, जो टी-20 में किसी ओवर में दूसरा सर्वाधिक रन रहा। लुईस ने करियर का पहला शतक जड़ने में मात्र 48 गेंदें खेलीं और अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में वह पांचवें सबसे तेज शतकवीर बने।

चार्ल्स ने मात्र 33 गेंदों में छह चौके और सात छक्के जड़े, जबकि लुईस ने 49 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके और नौ छक्के लगाए।

कैरेबियाई टीम ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सर्वाधिक 19 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 21 छक्के लगाए और अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में अपना सर्वोच्च स्कोर हासिल किया। हालांकि वह श्रीलंका के 260 रनों के सर्वोच्च स्कोर को नहीं लांघ सके।

Advertisement

भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी के ओवरों में थोड़ी रिकवरी की और कैरेबियाई टीम को कई दूसरे अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने से वंचित रखा। कैरेबियाई टीम आखिरी के पांच ओवरों में सिर्फ 46 रन बना सकी। युवराज सिंह का 6 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने से चूका वेस्टइंडीज का ये बल्लेबाज।

भारत के लिए रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद समी को एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार