मुंबई, 21 मई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाला वर्ल्ड कप उनके तथा टीम के लिए अभी तक का सबसे चुनौतीपूर्ण वर्ल्ड कप है।

Advertisement

विराट ने टीम के रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस साल सभी टीमें बेहतरीन हैं और ऐसे में हर मैच जीतने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। साथ ही कोहली ने यह भी कहा कि व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें टीम को योगदान देना होगा और इसके लिए उन्हें भी इस चुनौती का सामना करना है।

Advertisement

कोहली ने कहा, "यह अभी तक का सबसे चुनौतीपूर्ण वर्ल्ड कप है। यहां हर टीम अच्छी है। आप अफगानिस्तान को ही ले लीजिए। वह पहले क्या थी और अब किस तरह की टीम हो गई है। हर मैच में आपको अपनी पूरी ताकत के साथ खेलना होगा। इस वर्ल्ड कप में हम किसी भी चीज को हल्के में नहीं ले सकते।"

केदार जाधव की चोट पर टीम के कोच रवि शास्त्री ने स्थिति औपचारिक तौर पर स्पष्ट कर दी है। 

 

शास्त्री ने कहा, "जाधव पूरी तरह से फिट हैं और टीम के साथ जा रहे हैं।"

टीम के कोच शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी का काफी अहम बताया है। शास्त्री ने कहा, "वह टीम के लिए काफी अहम है। एक पूर्व कप्तान होने के नाते उन्होंने बताया है कि वह किस तरह से टीम की मदद कर सकते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर भी वह शानदार हैं। आप उनके रन आउट, स्टम्पिंग देख लीजिए। वो मैच में काफी अहम होते हैं। जो मैच का परिणाम बदल सकते हैं। आप आईपीएल में ही उन्हें देख लीजिए। उन्होंने किस तरह का प्रदर्शन किया।"

Advertisement

भारतीय टीम तीसरे खिताब के लिए प्रयासरत है और वह पांच जून को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ खेलेगी। भारत ने 1983 और 2011 में वर्ल्ड कप खिताब जीता है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार