कोलकाता, 14 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इमरान ताहिर (27-4) के बाद सुरेश रैना (नाबाद 58) के अर्धशतक की मदद से मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया।

Advertisement

चेन्नई की आठ मैचों में यह सातवीं जीत है और वह 14 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर कायम है। वहीं, कोलकाता को आठ मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है और वह आठ अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। कोलकाता की यह लगातार तीसरी हार है। 

Advertisement

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को आठ विकेट पर 161 रन पर रोक दिया और फिर 19.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। 

कोलकाता से मिले 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई के लिए शेन वॉटसन (6) और फॉफ डु प्लेसिस (24) ने पहले विकेट लिए 29 रन जोड़े। 

चेन्नई ने इसके बाद 11.1 ओवर में 81 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए। इन चार विकेटों में डु प्लेसिस के अलावा वाटसन, अंबाती रायडू (5) और केदार जाधव (20) के विकेट भी शामिल हैं। 

हालांकि फिर इसके बाद रैना ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (16) के साथ पांचवें विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी चेन्नई को मुकाबले में बनाए रखा। धोनी टीम के 121 के स्कोर पर आउट हुए। 

Advertisement

धोनी के आउट होने के बाद चेन्नई को 22 गेंदों पर 40 रन बनाने थे और टीम ने 19.4 ओवर में पांच विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। 

रैना ने 42 गेंदों की नाबाद पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। रैना का इस सीजन में यह पहला अर्धशतक है। रवींद्र जडेजा ने 17 गेंदों पर 31 रन की नाबाद पारी में पांच चौके लगाए। 

कोलकाता की ओर से पीयूष चावला ने दो और सुनील नरेन ने दो-दो जबकि हैरी गुर्ने ने एक विकेट लिया। 

Advertisement

इससे पहले, इमरान ताहिर (27/4) की शानदार गेंदबाजी के सहारे चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट पर 161 रन पर रोक दिया। 

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता को ओपनर सुनील नरेन (2) और क्रिस लिन (82) ने पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी दी। लिन ने नीतीश राणा (21) के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े। 

नीतीश टीम के 79 और रोबिन उथप्पा (0) टीम के 80 के स्कोर पर आउट हुए। कोलकाता ने इसके बाद 122 के स्कोर पर लिन का भी विकेट गंवा दिया। लिन ने 51 गेंदों पर सात चौके और छह छक्के लगाए। 

Advertisement

लिन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए आंद्रे रसेल (10) कुछ खास नहीं कर सके और चार गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाकर आउट हो गए। रसेल का इस सीजन में अबतक का यह न्यूनतम स्कोर है। 

रसेल के आउट होने के बाद कोलकाता की टीम अंतिम तीन ओवर में केवल 19 रन ही जुटा पाई और तीन विकेट भी गंवा दी। टीम के बल्लेबाज अंतिम चार ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगा पाए, जिस कारण टीम आठ विकेट पर 161 रन तक ही पहुंच सकी। 

कप्तान दिनेश कार्तिक ने 18 और शुभमन गिल ने 20 गेंदों पर 15 रन बनाए। पीयूष चावला चार रन बनाकर नाबाद लौटे। 

Advertisement

चेन्नई की ओर से ताहिर के चार विकेटों के अलावा शार्दुल ठाकुर ने 18 रन पर दो विकेट और मिशेल सेंटनर ने 30 रन पर एक विकेट लिया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार