IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान दीपक चाहर पंजाब के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे थे। चेन्नई के स्ट्राइक बॉलर दीपक चाहर ने शानदार लाइन-लेंथ से गेंदबाजी करते हुए पंजाब के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी थी। मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या भी हुआ था जिसपर शायद ही किसी की नजर गई हो।

Advertisement

जब पंजाब किंग्स 19/3 पर बल्लेबाजी कर रहा था, तो चाहर ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी निकोलस पूरन को आउट कर दिया था। उसके बाद जब शाहरुख खान बल्लेबाजी करने के लिए आए चाहर ने एक और शानदार डिलीवरी की जिसपर बल्लेबाज पूरी तरह से चूक गया था। गेंद पैड पर जा लगी और चाहर को यकीन था कि उनको शाहरुख खान का विकेट मिल गया है।

Advertisement

चाहर ने पूरे दिल से अपील भी की थी। लेकिन जब अंपायर ने अपनी उंगली नहीं उठाई, तो चाहर ने एमएस धोनी को रिव्यू लेने का सुझाव दिया लेकिन थाला धोनी ने चाहर की बातों को पूरी तरह से इग्नोर करके उनसे गेंदबाजी करने के लिए कहा था। बाद में रिप्ले देखने पर पता चला कि धोनी अपनी जगह बिल्कुल सही थे और गेंद स्ंटप को मिस कर रही थी।

इस जबरदस्त वाक्ये के बाद फैंस जमकर धोनी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो सीएसके ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी है। दीपक चाहर ने चार ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार