24 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 50 रन की पारी खेली। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने अपने एक एक शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

Advertisement

पुजारा ने इस पारी के दौरान अपने टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक जमाया। उन्होंने अपना अर्धशतक 173 गेंदों में पूरा किया। पुजारा ने अपनी पारी में 8 चौके लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 27.93 रहा।

 

इससे पहले पुजारा ने अपना सबसे धीमा अर्धशतक साल 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची टेस्ट मैच में बनाया था। जहां उन्होंने 50 रन के आंकड़े को छूने के लिए 155 गेंदे खेली थी। 

इस पारी में पुजारा की शुरुआत बेहद ही धीमी रही थी। उन्हें अपना खाता खोलने में 54 गेंदें लग गई। चेतेश्वर पुजारा ने 53 गेंद खेलने के बाद लुंगी एन्गिडी की गेंद पर एक रन लेने में कामयाब हो पाए। पुजारा विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा गेंद खेलकर खाता खोलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामनें पहले दिन भारत को पहली पारी में 187 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने पहले और दूसरे सत्र में दो-दो विकेट खोए थे जबकि तीसरे सत्र में उसने अपने बाकी के छह विकेट खो दिए। टीम इंडिया के लिए कोहली ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाए। कोहली और पुजारा के अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 30 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए कागिसो रबाडा ने तीन विकेट लिए। मोर्ने मोर्केल, वर्नोन फिलेंडर, अंदिले फेहुल्क्वायो को दो-दो सफलताएं मिलीं। लुंगी नगिडी एक विकेट मिला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार