WI vs IND 2023: बीसीसीआई ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज दौरे पर खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टेस्ट टीम में रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को जगह दी गई है जबकि चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट टीम से छुट्टी कर दी गई है। WTC Final में फ्लॉप रहने वाले पुजारा की जगह को लेकर पहले से ही ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है और अब चयनकर्ताओं ने वही किया।

Advertisement

हालांकि, पुजारा को बाहर किए जाने से कुछ लोग काफी नाखुश हैं और वो चयनकर्ताओं पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि रोहित शर्मा और बाकी खिलाड़ी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में फ्लॉप हुए थे फिर सिर्फ पुजारा पर ही गाज़ क्यों गिराई गई। जबकि कुछ फैंस का कहना है कि पुजारा को एक और मौका देना चाहिए था।

Advertisement

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से पुजारा को बाहर किए जाने पर रिएक्ट कर रहे हैं।

Also Read: Live Scorecard

आपको बता दें कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपमानजनक हार के बाद अब टीम इंडिया अपनी पहली सीरीज खेलने के लिए तैयार है। भारत अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे के लिए जा रहा है और इस दौरे की शुरुआत 2 टेस्ट मैचों के साथ होगी, जो 12 जुलाई से डोमिनिका में शुरू होंगे। इसके बाद 3 वनडे और 5 टी-20 मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार