चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चौथे दिन 91 रनों से आगे बल्लेबाजी करे उतरे पुजारा दिन के चौथे ही ओवर में आउट हो गए, उन्हें ओली रॉबिन्सन ने अपना शिकार बनाया। 189 गेंदों का सामना करते हुए पुजारा ने 15 चौके लगाए। 

Advertisement

पुजारा पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जो पिछले दिन के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े नाइनटीज के स्कोर पर आउट हुए हैं।

Advertisement

यह छठी बार है जब वह पिछली दिन के स्कोर बिना कोई रन जोड़े आउट हुए हैं, जो कि बतौर भारतीय सबसे ज्यादा है। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ (5 बार) को पीछे छोड़ा है। जैक कैलिस और क्रिस केर्न्स भी 6 बार पिछले दिन के स्कोर में बिना कोई रन जोड़े आउट हुए हैं। 

पुजारा करियर में दूसरी बार नर्वस नाइटीज में आउट हुए हैं। यह लगातार 37वीं टेस्ट पारी है, जब उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। चौथे दिन उनके पास शतकों का सूखा खत्म करने का मौका था, लेकिन चूक गए। 

बता दें कि इस सीरीज मेंयह पुजारा का पहला अर्धशतक था। इस सीरीज की 6 पारियों मे उनके नाम 162 रन दर्ज हैं।
 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार