राजकोट, 9 नवंबर (CRICKETNMORE)| स्नेल पटेल (नाबाद 156) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 115) की शानदार नाबाद शतकीय पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी में खेले गए मैच के पहले दिन गुजरात के खिलाफ एक विकेट के नुकसान पर 311 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया है। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र ने रॉबिन उथप्पा (30) के रूप में अपना एकमात्र विकेट गंवाया। 

Advertisement

ग्रुप-सी में तमिलनाडु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुरली विजय (140) की शानदार शतकीय पारी और नारायण जगदीसन (88) की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिन का खेल समाप्त होने तक ओडिशा के खिलाफ दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 292 रन बना लिए हैं। डीआरआईइएमएस ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में तमिलनाडु के लिए बाबा इंद्रजीथ (41) और विजय शंकर (8) नाबाद लौटे। 

Advertisement

ओडिशा के लिए इस पारी में सूर्यकांत प्रधान और गोविंद पोद्दार ने एक-एक विकेट लिए। तमिलनाडु के खिलाड़ी मुकुंद रन आउट हुए। 

रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-डी में हेराब परब (3/35) और फेलिक्स अलेमाओ (2/63) की शानदार गेंदबाजी के दम पर गोवा ने सर्विसेज को पहले दिन बैकफुट पर धकेल दिया। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेज की टीम दिन का खेल समाप्त होने तक आठ विकेट के नुकसान पर 228 रन ही बना पाई। 

Advertisement

सर्विसेज के लिए इस पारी में कप्तान नकुल वर्मा (64) और विकास यादव (61) ही अर्धशतकी पारियां खेल पाए। इसके अलावा, टीम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाया। 

इसी ग्रुप में छत्तीसगढ़ ने पंकज राव (3/52) और सुमित रुइकर (3/20) की शानदार गेंदबाजी के दम पर हिमाचल प्रदेश की पारी को 175 रनों पर समेट दिया। 

इसके बाद, छत्तीसगढ़ ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी इस मैच में टीम की ओर से ऋषभ तिवारी (46) और आशुतोष सिंह (40) नाबाद हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार