रांची, 18 मार्च (CRICKETNMORE)| चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 130) ने अपनी जुझारू पारी के दम पर झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मैच में बनाए रखा है। ऑस्ट्रेलिया के 451 रनों के विशाल स्कोर के सामने भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 360 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

भारत, ऑस्ट्रेलिया से अभी भी 91 रन पीछे है। स्टम्प्स होने पर पुजारा के साथ रिद्धिमान साहा 18 रन पर नाबाद लौटे। पुजारा के अलावा लोकेश राहुल (67) और मुरली विजय (82) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं। 

Advertisement

भारत ने दिन की शुरुआत तो अच्छी की और पहले सत्र में विजय के रूप में एक मात्र विकेट खोकर अपने खाते में 73 रन जोड़े। भोजनकाल से पहले की आखिरी गेंद पर विजय आउट हुए। इसके बाद कमिंस ने दूसरे सत्र में भारतीय कप्तान विराट कोहली (6) और अंजिक्य रहाणे (14) के बाद तीसरे सत्र में रविचंद्रन अश्विन (3) और जोस हाजलेवुड ने तीसरे सत्र में ही करुण नायर (23) को आउट कर भारत को परेशानी में डाल दिया। 

लेकिन एक छोर संभाले खड़े पुजारा पर न कमिंस, हाजलेवुड की तेज गेंदों का असर हुआ न ही नाथन लॉयन और स्टीव ओकीफी की फिरकी का। वह दिन का खेल खत्म होने तक मेहमानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़े रहे। तीसरे सत्र में दो विकेट गिर जाने के बाद भारत मुश्किल में था तथा एक और विकेट उसे गहरे संकट में डाल सकता था लेकिन साहा ने पुजारा का साथ दिया और भारत को बैकफुट पर जाने से रोका। 

दोनों के बीच अभी तक 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। तीसरे सत्र में भारतीय बल्लेबाजों ने बिना किसी जोखिम के बल्लेबाजी की और महज 57 रन जोड़े। 

Advertisement

भोजनकाल तक भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में मेजबानों ने 110 रन जोड़े।भोजनकाल के बाद खेलने उतरी मेजबान टीम को अपने कप्तान कोहली से काफी उम्मीदें थीं। फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद विराट मैदान से दूर थे। बल्लेबाजी करने आए कप्तान ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। वह ओकीफी की गेंद पर ड्राइव करने गए लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरे स्लिप में गई जहां ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

रहाणे लय पकड़ने की कोशिश कर रहे थे तभी कमिंस की बाउंस को भांपने में गलती कर बैठे और खराब शॉट खेलकर विकेट के पीछे मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए।

इसके बाद नायर ने क्रीज पर कदम रखा। दूसरे छोर पर खड़े पुजारा ने 94वें ओवर की चौथी गेंद पर कमिंस पर चौका मार अपना शतक पूरा किया। यह इस श्रृंखला में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक है। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने चार विकेट लिए हैं जबकि स्टीव ओकीफ और जोस हाजलेवुड को एक-एक सफलता मिली है।

इससे पहले अपने पहले दिन के स्कोर एक विकेट पर 120 रनों से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने शनिवार को पहले सत्र में एक विकेट खोकर अपने खाते में 73 रन जोड़े।

पहले दिन राहुल के आउट होने के बाद भारत को अच्छी स्थिति में पहुंचाने वाली विजय और पुजारा की जोड़ी ने इस सत्र में भी अच्छी बल्लेबाजी की। अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेल रहे विजय ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया। शतक की ओर बढ़ रहे विजय ने ओकीफी की गेंद पर आगे बढ़कर मारने का प्रयास किया, लेकिन चूक गए और वेड ने उन्हें स्टम्पिंग करने में कोई गलती नहीं की।

183 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाने वाले विजय ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की। विजय 193 के कुल योग पर आउट हुए और इसके साथ ही भोजनकाल की घोषणा कर दी गई।

विजय और पुजारा की जोड़ी की 2016-17 सत्र में छठी शतकीय साझेदारी है। वह ऐसा करने वाली विश्व की दूसरी जोड़ी बन गए। इससे पहले, एक सत्र में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और रिकी पोंटिंग के नाम है, जिन्होंने 2005-06 सत्र में सबसे अधिक सात शतकीय साझेदारियां की थीं।

Advertisement

इसके अलावा, राहुल और पुजारा की जोड़ी एक पूरे सत्र में भारत के लिए सबसे अधिक रनों की साझेदारी करने वाली दूसरी जोड़ी भी बन गई। उन्होंने 2016-17 सत्र में 10 पारियों में 954 रन बनाए हैं। इस सूची में पहला नाम राहुल द्रविड़ और गौतम गंभीर की जोड़ी का है।

राहुल और गौतम ने 2008-09 सत्र में भारत के लिए 14 पारियों में 961 रनों की साझेदारी की थी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार