भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने रविवार को बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली। उनके दादा संतलाल वर्मा शेफाली को पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाते हुए देखकर भावुक हो गए। दादा ने पोती की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है।

Advertisement

भारतीय महिला टीम ने रविवार को निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए सेमीफाइनल मैच में शेफाली वर्मा की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए। शेफाली ने 49 गेंदों में 9 छक्कों और 3 चौकों के साथ 100 रन की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 रन बनाए। इसके जवाब में, बांग्लादेशी टीम 15.4 ओवरों में सिर्फ 81 रन पर सिमट गई। भारत के लिए नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 3-3 विकेट निकाले।

इस मौके पर संतलाल वर्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, "शेफाली बांग्लादेश के खिलाफ शानदार खेलीं। उन्होंने सेंचुरी लगाई। ऐसा पहली बार था, जब उन्होंने देश के लिए इस फॉर्मेट में शतक जड़ा।"

शेफाली वर्मा के दादा ने उम्मीद जताई है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 का 'गोल्ड मेडल' अपने नाम करेगी। उन्होंने अपने खुशी के आंसू पोंछते हुए कहा, "हम गोल्ड मेडल अपने नाम करेंगे। इस टीम ने हाल ही में एशिया कप जीता है। उम्मीद है कि एशिया गेम्स 2026 का गोल्ड भी जीतेगी।"

इस मौके पर संतलाल वर्मा ने 'आईएएनएस' से कहा, "शेफाली बांग्लादेश के खिलाफ शानदार खेलीं। उन्होंने सेंचुरी लगाई। ऐसा पहली बार था, जब उन्होंने देश के लिए इस फॉर्मेट में शतक जड़ा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

22 सितंबर को फाइनल मैच में भारत का सामना श्रीलंका से होगा, जबकि इसी दिन पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगी। संतलाल को उम्मीद है कि फाइनल में शेफाली शानदार प्रदर्शन करेंगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार