आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर ने विराट कोहली (48 रन) और आखिरी में क्रिस मौरिस (नाबाद 25 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। पंजाब ने रोमांचक मैच में आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन के छक्के के दम पर यह जीत हासिल की। पंजाब ने सिर्फ दो विकेट खोए।

Advertisement

मैन ऑफ द मैच रहे पंजाब के कप्तान 49 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन की पारी खेली। वहीं इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 45 गेंदों में 1 चौके और 5 छक्के की मदद से 53 रन दी शानदार पारी खेली। 

Advertisement

गेल ने अपनी इस पारी के दौरान अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी-20 क्रिकेट में चौकों और छक्कों की मदद से 10000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस पारी के बाद गेल के नाम टी-20 में 1027 चौके और 983 छक्के हो गए हैं। उन्होंने चौकों की मदद से 4108 रन और छक्कों की मदद से 5898 रन बनाए हैं, जो कुल मिलाकर 10006 रन हो गए हैं। 

बता दें कि टी-20 क्रिकेट के इतिहास में गेल के अलावा दो ही खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड और शोएब मलिक ने 10000 रन का आंकड़ा छूआ है। गेल के नाम इस फॉर्मेट में 13000 रन से ज्यादा रन दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार