राजकोट, 4 नवंबर (CRICKETNMORE)| कॉलिन मुनरो (नाबाद 109) की बेहतरीन पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को भारत के सामने 197 रनों की चुनौती रखी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम को मुनरो और मार्टिन गुप्टिल (45) ने मजबूत शुरुआत दी। मुनरो ने अपनी पारी में महज 58 गेंदें खेलीं और सात चौके तथा इतने ही छक्के लगाए। 

Advertisement

उन्होंने 41 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के मारने वाले गुप्टिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़कर किवी टीम के मजबूत स्कोर की नींव रखी। इसी साझेदारी के दम पर मेहमान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में सफल रही।

Advertisement

मुनरो और गुप्टिल की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों पर शुरू से ही आक्रमण किया। इस सीरीज में यह पहली बार है कि किवी टीम की सलामी जोड़ी 50 के आंकड़े को छू सकी। 

गुप्टिल ने भुवनेश्वर के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारा। गुप्टिल ने अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज के पहले और पारी के दूसरे ओवर में भी दो चौके जड़े। 

पांचवें ओवर में कप्तान विराट कोहली ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आक्रमण पर लगाया। गुप्टिल ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का जड़ा। 

सात ओवरों में किवी टीम का स्कोर 52 रनों तक बिना कोई विकेट के पहुंच गया था। यहां से मुनरो अपने रंग में दिखे। उन्होंने आठवां ओवर लेकर आए सिराज की चौथी और आखिरी गेंद पर दो छक्के जड़े। 

Advertisement

तेजी से रन बना रही इस जोड़ी पर भारतीय गेंदबाज अंकुश नहीं लगा पा रहे थे और रन लुटाए जा रहे थे। इसी बीच 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल की गेंद पर सीमा रेखा के पास मुनरो का कैच छोड़ा। हालांकि अगले ही ओवर में चहल ने गुप्टिल को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा।

कप्तान केन विलियमसन (12) को सिराज ने आउट कर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया। 

दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद भी मुनरो नहीं रुके और लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने 19वें ओवर लेकर आए भुवनेश्वर की तीसरी गेंद पर दो रन लेकर टी-20 क्रिकेट में अपना दूसरा शतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने महज 54 गेंदें खेलीं।

Advertisement

अंत में मुनरो के साथ नाबाद लौटने वाले टॉम ब्रूस ने 12 गेंदों में दो चौके लगाते हुए 18 रनों का योगदान दिया।

भारत की तरफ से चहल और सिराज ने एक-एक विकेट लिए।
 
कॉलिन मुनरो (नाबाद 109) की बेहतरीन पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में शनिवार को भारत के सामने 197 रनों की चुनौती रखी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम को मुनरो और मार्टिन गुप्टिल (45) ने मजबूत शुरुआत दी। मुनरो ने अपनी पारी में महज 58 गेंदें खेलीं और सात चौके तथा इतने ही छक्के लगाए। 

Advertisement

उन्होंने 41 गेंदों की पारी में तीन चौके और तीन छक्के मारने वाले गुप्टिल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रन जोड़कर किवी टीम के मजबूत स्कोर की नींव रखी। इसी साझेदारी के दम पर मेहमान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाने में सफल रही।

मुनरो और गुप्टिल की जोड़ी ने भारतीय गेंदबाजों पर शुरू से ही आक्रमण किया। इस सीरीज में यह पहली बार है कि किवी टीम की सलामी जोड़ी 50 के आंकड़े को छू सकी। 

गुप्टिल ने भुवनेश्वर के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मारा। गुप्टिल ने अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद सिराज के पहले और पारी के दूसरे ओवर में भी दो चौके जड़े। 

Advertisement

पांचवें ओवर में कप्तान विराट कोहली ने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आक्रमण पर लगाया। गुप्टिल ने उनकी दूसरी गेंद पर छक्का, तीसरी गेंद पर चौका और चौथी गेंद पर छक्का जड़ा। 

सात ओवरों में किवी टीम का स्कोर 52 रनों तक बिना कोई विकेट के पहुंच गया था। यहां से मुनरो अपने रंग में दिखे। उन्होंने आठवां ओवर लेकर आए सिराज की चौथी और आखिरी गेंद पर दो छक्के जड़े। 

तेजी से रन बना रही इस जोड़ी पर भारतीय गेंदबाज अंकुश नहीं लगा पा रहे थे और रन लुटाए जा रहे थे। इसी बीच 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने अक्षर पटेल की गेंद पर सीमा रेखा के पास मुनरो का कैच छोड़ा। हालांकि अगले ही ओवर में चहल ने गुप्टिल को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा।

Advertisement

कप्तान केन विलियमसन (12) को सिराज ने आउट कर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट लिया। 

दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद भी मुनरो नहीं रुके और लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने 19वें ओवर लेकर आए भुवनेश्वर की तीसरी गेंद पर दो रन लेकर टी-20 क्रिकेट में अपना दूसरा शतक पूरा किया जिसके लिए उन्होंने महज 54 गेंदें खेलीं।

अंत में मुनरो के साथ नाबाद लौटने वाले टॉम ब्रूस ने 12 गेंदों में दो चौके लगाते हुए 18 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

भारत की तरफ से चहल और सिराज ने एक-एक विकेट लिए।
 
लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार