भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि आने वाले समय में एक साल में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दो सीज़न होंगे। आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और तब से ये लगभग दो महीने तक चलने वाला टूर्नामेंट आठ टीमों के बीच खेला जाता था लेकिन 2022 सीज़न में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के शामिल होने के बाद ये दस टीमों का टूर्नामेंट हो चुका है।

Advertisement

चोपड़ा को लगता है कि साल में दो बार आईपीएल का होना तय है। उन्होंने ये भी कहा कि अगर एक साल में दो आईपीएल खेले जाते हैं तो एक आईपीएल में ज्यादा मैचों के साथ लंबा संस्करण हो सकता है, जबकि इसके बाद एक छोटा संस्करण खेला जा सकता है। 

Advertisement

अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए उन्होंने कहा, 'जब आप इस बारे में बात करते हैं तो आपको लगता है कि दो आईपीएल की जरूरत है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इसकी आवश्यकता है या नहीं। ऐसा होगा या नहीं होगा? ये बड़ा सवाल है और मुझे लगता है कि ऐसा होगा। ये 100% होगा, एक बड़ा आईपीएल होगा, जहां 94 मैच होंगे, और एक छोटा आईपीएल जो एक महीने में खत्म हो जाएगा, जहां सभी टीमें शायद एक बार एक-दूसरे से खेलेंगी।”

आगे बोलते हुए मशहूर क्रिकेट पंडित ने कहा, "एक बार जब आप अपने हाथों में बीज बोते हैं, और उन्हें कुछ दिनों के लिए पानी देते हैं, तो उसके बाद ये अपना रास्ता खुद ले लेता है। अब ये एक विशाल बरगद का पेड़ बन सकता है, जो कुछ भी हो सकता है। अब आईपीएल जैसे टूर्नामेंट का स्वाभाविक विकास होना आम बात है।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार