कैरेबियन प्रीमियर लीग 2023 के 9वें मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाफ सेंट लूसिया किंग्स के सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स ने स्कूप शॉट का प्रयास किया लेकिन गेंद अच्छे से बल्ले पर नहीं आयी और उनका चेहरा लगभग घायल हो गया था। वहीं ये मैच सेंट लूसिया ने 54 रन से अपने नाम कर लिया। इस मैच में नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

Advertisement

यह घटना किंग्स की पारी के 12वें ओवर में हुई जब चार्ल्स ने ड्वेन ब्रावो की लो फुलटॉस को फाइन लेग पर स्कूप करने की कोशिश की। गेंद से कनेक्ट करने के बाद, चार्ल्स अपने शरीर को लाइन से बाहर निकालने में असमर्थ रहे क्योंकि गेंद उनके हेलमेट में जाकर लग गयी। इस दौरान चार्ल्स ने अपना संतुलन खो दिया और गेंद उनके हेलमेट से टकराई और वो हट गए। 

Advertisement

सेंट लूसिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 167 रन बनाये। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 57 (36) रन कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा चार्ल्स ने 31 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 37 रन का योगदान दिया। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 (58) रन की साझेदारी निभाई। ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट 2-2 विकेट आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो ने लिए। एक विकेट अली खान की झोली में गया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम 14.5 ओवरों में 113 के स्कोर पर ढेर हो गयी। टीम की तरफ से सबस ज्यादा 34(15) रन कप्तान कायरन पोलार्ड ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं मार्क डेयल ने 19 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। सेंट लूसिया की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट खैरी पियरे ने चटकाए। 2-2 विकेट रोस्टन चेज़ और सिकंदर रजा को मिले। एक- एक विकेट अल्ज़ारी जोसेफ और पीटर हट्ज़ोग्लू लेने में सफल रहे। 

ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: मार्टिन गप्टिल, मार्क डेयल, चैडविक वाल्टन, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कायरन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, सुनील नरेन, अकील होसेन, अली खान, जेडन कारमाइकल। 

Also Read: Cricket History

Advertisement

सेंट लूसिया किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनसन चार्ल्स, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), सीन विलियम्स, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़, सिकंदर रजा, रोशोन प्राइमस, अल्ज़ारी जोसेफ, पीटर हट्ज़ोग्लू, खैरी पियरे, मैककेनी क्लार्क। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार