नई दिल्ली, 18 जुलाई | क्रिकेट जगत भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को उनके 24वें जन्मदिन पर बधाइयां दे रहा है। भारत के लिए इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने 51 वनडे और 75 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों प्रारूपों में क्रमश: 2025 और 1716 रन बनाए हैं। वनडे में उनके नाम चार शतक भी हैं।

Advertisement

मंधाना की सीनियर और महिला क्रिकेट की महान तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने ट्वीट करते हुए उन्हें बधाई देते हुए लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं स्मृति। उम्मीद है कि यह एक अच्छे साल की शुरुआत हो।"

Advertisement

भारतीय टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई हो स्मृति मंधाना। उम्मीद है कि आप लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखें और भारतीय झंडे को ऊंचा रखें। भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों की छवि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की होती है, इसे कायम रखना।"

शिखर धवन ने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं स्मृति मंधाना। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं और सफलता की कामना।"

महिला टीम के मुख्य कोच डब्ल्यू वी रमन ने लिखा, "जन्मदिन की बधाई स्मृति मंधाना। आपका दिन अच्छा हो और भगवान आप पर हमेशा अपना आशीर्वाद बनाए रखे।"

बीसीसीआई ने मंधाना की एक पारी का वीडियो ट्वीट कर उनको बधाई देते हुए लिखा, "एसईएनए देशों में शतक जमाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी। वनडे में सबसे तेजी से 2000 रनों बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी। हमारी अपनी स्मृति मंधाना का जन्मदिन उनकी विश्व कप-2017 में खेली गई पारी को देखते हुए बनाते हैं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार