cricket funny video: महिला क्रिकेट फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। आए दिन महिला क्रिकेट से जुड़े कोई ना कोई वीडियो सामने आते हैं जिसे फैंस खासा पसंद करते हैं। इस बीच मलेशिया और थाइलैंड महिला क्रिकेट के बीच हुए मुकाबले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें महिला क्रिकेटर की फील्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा है।

Advertisement

महिला क्रिकेटर ने लगाया गोता: डीप पर फील्डिंग करते हुए मलेशिया की महिला क्रिकेटर ने शानदार फील्डिंग का परिचय दिया लेकिन, बावजूद इसके वो चौका ना बचा सकीं। फील्डर ने डीप मिड-विकेट क्षेत्र में फुल-स्ट्रेच डाइव लगाई शानदार एथलेटिसवाद दिखाया और गोता लगाते हुए गेंद को सीमा पार करने से रोक दिया।

Advertisement

खुद के पैर पर ही मारी कुल्हाड़ी: इस शानदार एफर्ट को महिला क्रिकेटर ने खुद बरबाद किया जब उनका ब्रेन फेड हो गया था। दरअसल, गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर थी लेकिन,वो बाउंड्री लाइन के अंदर थीं उनका ब्रेन फेड हुआ और बाउंड्री के अंदर बैठे-बैठे उन्होंने गेंद को बाउंड्री से दूर करने की कोशिश की। जिसके चलते चौका दिया गया।

थाइलैंड ने जीता मैच: फील्डर के पास आसानी से चौका रोकने का मौका था लेकिन, उनसे गलती हो गई। यह घटना थाईलैंड की पारी के 13वें ओवर की चौथी गेंद पर हुई जब थाईलैंड के बल्लेबाज कोंचरोएनकाई ने मलेशियाई गेंदबाज नूर अरियाना नात्स्या की गेंद पर शॉट खेला। थाइलैंड ने इस मैच में जीत दर्ज की। मलेशियाई टीम के लिए 115 रन बनाने मुश्किल हुए और वो महज 65 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार