India vs Pakistan: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने शनिवार (14 अक्टूबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में पाकिस्तान को 42.5 ओवरों में 191 रनों पर ढेर कर दिया। एक समय पाकिस्तान का स्कोर पर 2 विकेट के नुकसान पर 155 रन था, लेकिन टीम के आखिरी 8 विकेट सिर्फ 36 रन के अंदर गिर गए। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पाकिस्तान ने 41 रन के कुल स्कोर पर अब्दुल्ला शफीक (20) के रूप पहला विकेट गवाया। फिर 73 रन पर इमाम उल हक (36) भी आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने मिलकर पारी को सभाला और तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की। 

Advertisement

155 रन के कुल स्कोर बाबर आउट हुए और इसके बाद पूरी पाकिस्तानी पारी लड़खड़ा गई। टॉप स्कोरर रहे बाबर ने 58 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। इस फॉर्मेट में भारत के खिलाफ यह उनका पहला अर्धशतक है। वहीं शानदार फॉर्म में चल रहे रिजवान ने 69 गेंदों में 49 रन बनाए, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके आए।

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट विकेट लिए।

बता दें कि इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारत के लिए इस मुकाबले में ईशान किशन की जगह प्लेइंग इलेवन में आए, वहीं पाकिस्तान टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

टीमें

Advertisement

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुक्षमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Also Read: Live Score

पाकिस्तान: इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार