गुड न्यूज दे सकते हैं हरभजन और गीता

Updated: Tue, Apr 12 2016 15:35 IST

अप्रैल 12, नई दिल्ली (Cricketnmore): आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे टीम इंडिया के क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी गीत बसरा के लाइफ में जल्द ही एक नई खुशी दस्तक देने वाली है।

दरअसल ये जोड़ी अब पेसेन्ट्स बनने वाले हैं। दोनों के एक करीबी सूत्र के हवाले से इस बात की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 9 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2016 के ओपनिंग सेरेमनी में गीता ढ़ीले कपड़ों में नजर आईं थीं। उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा था।

बालीवुड इंडस्ट्री में इन दिनों बेबी सीजन चल रहा है। आपको बता दें कि अर्पिता खान शर्मा कुछ दिन पहले मां बनी, तो वही मीरा कपूर के प्रेग्नेंट होने की खबर आई। अब गीता का नंबर है।

सुरेश रैना ने भी अपनी बचपन की दोस्त प्रियंका चौधरी से साल 2015 के अप्रैल में शादी करी थी। कुछ दिन पहले ही रैना ने यह खुलासा किया कि वह पापा बनने वाले हैं। अब हरभजन और गीता के लाइफ में भी ये खुशी आने वाली है।

कुमार प्रिंस मुखर्जी/CRICKETNMORE

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें