IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत हार से करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब जीत की पटरी पर वापस लौटने की तैयारी में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सीएसके के खिलाड़ी प्रैक्टिस में काफी ज़ान लगा रहे हैं। हालांकि, सीएसके के दूसरे मैच से पहले सीएसके के खेमे से एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में सीएसके के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अपने कप्तान एमएस धोनी को नैट में गेंदबाज़ी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक गेंद धोनी के पैड पर लगती है और उसके बाद जडेजा धोनी को एलबीडब्लयू आउट देने की अपील करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

जडेजा इस वीडियो में मस्ती करते हुए हाथ ज़ोर-ज़ोर से हाथ पीटते हुए धोनी को आउट देने की अपील करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गेंद धोनी के पैड पर लगने के बाद लैग स्टंप के बाहर जा रही थी। हालांकि, इसके बावजूद जडेजा मस्ती के मूड में नजर आए और धोनी को जबरदस्ती आउट देने की अपील करते रहे।

आपको बता दें कि सीएसके को दिल्ली के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बैटिंग करते हुए सीएसके की टीम ने 188 रन बनाए थे लेकिन 189 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने शानदार बैटिंग करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार