VIDEO : रायडू के छक्के से बाल-बाल बचे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, लेकिन टूट गया डगआउट में पड़ा हुआ रेफ्रिजिरेटर

Updated: Sat, May 01 2021 22:29 IST
Cricket Image for VIDEO : रायडू के छक्के से बाल-बाल बचे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी, लेकिन टूट गया डगआउ (Image Source: Google)

अंबाती रायडू (नाबाद 72), मोइन अली (58), फाफ डु प्लेसिस 50) के शानदार अर्धशतकों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 27वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य रखा है।

अगर चेन्नई की बल्लेबाज़ी की बात करें तो रायडू ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई के किसी भी गेंदबाज़ को नहीं बख्शा। रायडू ने मुंबई के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को भी आड़े हाथों लिया और एक लंबा छक्का भी लगाया।

इस दौरान उनका एक छक्का सीधा मुंबई इंडियंस के डगआउट में जाकर गिरा और वहां पर पड़े हुए रेफ्रिजिरेटर के शीशे के टुकड़े-टुकड़े हो गए। रायडू का ये छक्का देखकर बुमराह के साथ-साथ डगआउट में बैठे खिलाड़ी भी हैरान थे क्योंकि वो उस छक्के से चोटिल होने से बाल-बाल बचे।

pic.twitter.com/f1Mp3JSa8T

— Aditya Das (@lodulalit001) May 1, 2021

वहीं, रायडू ने सिर्फ 27 गेंदों पर ही 72 रन ठोक डाले और इन 72 रनों में 7 लंबे-लंबे छक्के और चार चौके भी शामिल हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रायडू की ये पारी सीएसके को जीत दिला पाती है या नहीं।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें