अंबाती रायडू (नाबाद 72), मोइन अली (58), फाफ डु प्लेसिस 50) के शानदार अर्धशतकों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 27वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

अगर चेन्नई की बल्लेबाज़ी की बात करें तो रायडू ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई के किसी भी गेंदबाज़ को नहीं बख्शा। रायडू ने मुंबई के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को भी आड़े हाथों लिया और एक लंबा छक्का भी लगाया।

Advertisement

इस दौरान उनका एक छक्का सीधा मुंबई इंडियंस के डगआउट में जाकर गिरा और वहां पर पड़े हुए रेफ्रिजिरेटर के शीशे के टुकड़े-टुकड़े हो गए। रायडू का ये छक्का देखकर बुमराह के साथ-साथ डगआउट में बैठे खिलाड़ी भी हैरान थे क्योंकि वो उस छक्के से चोटिल होने से बाल-बाल बचे।

pic.twitter.com/f1Mp3JSa8T

— Aditya Das (@lodulalit001) May 1, 2021

वहीं, रायडू ने सिर्फ 27 गेंदों पर ही 72 रन ठोक डाले और इन 72 रनों में 7 लंबे-लंबे छक्के और चार चौके भी शामिल हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या रायडू की ये पारी सीएसके को जीत दिला पाती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार