आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के सामने जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य दिया है। इस मैच में रॉबिन उथप्पा और शिवम दूबे ने आरसीबी के सामने छक्कों की ऐसी प्रदर्शनी लगाई जिसे देखकर हर क्रिकेट फैन गदगद हो गया। इस मैच में शिवम दूबे ने अपनी पुरानी टीम को ये दिखा दिया कि उन्होंने ऑक्शन में उन्हें ना खरीद कर कितनी बड़ी गलती की।

Advertisement

दूबे ने आरसीबी के गेंदबाज़ों की धज्जियां उड़ाते हुए 46 गेंदों में 95 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान दूबे के बल्ले से 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले। दूबे ने आरसीबी के किसी भी गेंदबाज़ को नहीं बख्शा और सभी को लंबे-लंबे छक्के दिखाए। दूबे के छक्के देखकर फैंस तो खुश थे लेकिन आरसीबी के खेमे में मातम छा गया।

Advertisement

दूबे पिछले आईपीएल सीज़न में आरसीबी का हिस्सा थे लेकिन मैनेजमेंट ने उन्हें इतने मौके नहीं दिए और यही कारण है कि उन पर ऑक्शन मे आरसीबी ने नज़रअंदाज़ कर दिया था। लेकिन आरसीबी के खिलाफ दूबे ने जिस अंदाज़ में विस्फोटक बल्लेबाज़ी की उसे देखकर ऐसा लगा कि उन्होंने पिछले सीज़न का बदला लिया हो।

हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूबे की ये पारी आरसीबी को ले डूबेगी या आरसीबी की स्टार बल्लेबाज़ी 217 के टारगेट को हासिल कर लेगी। अगर आरसीबी ने इस सीज़न के सबसे बड़े स्कोर का पीछा कर लिया तो सीएसके को लगातार पांचवीं हार का सामना करना पड़ेगा जिसका मतलब ये होगा कि इस टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार