गुजरात के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने बुधवार (26 नवंबर) को सर्विसेज के खिलाफ हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात के लिए उर्विल ने 321.62 की स्ट्राईक रेट से 37 गेंदों में नाबाद  119 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 10 छक्के जड़े। अपनी पारी में 108 रन सिर्फ बाउंड्रीज के जरिए ही बनाए।  उर्विल ने इस दौरान 31 गेंदों में शतक पूरा किया वह बतौर भारतीय टी-20 में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। बता दें सबसे तेज शतक 28 गेंदों में भी उर्विल ने ही जड़ा है। 

Advertisement

इस लिस्ट में उर्विल ने ऋषभ पंत और वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ा,जिन्होंने 32-32 गेंद में टी-20 शतक जड़ा है। 

उर्विल की इस पारी के दम पर गुजरात ने इस मुकाबले में सर्विसेज को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता  मिलने के बाद सर्विसेज ने 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। 

जिसके जवाब में गुजरात  की टीम ने 12.3 ओवर में 2 विकट गवाकर जीत हासिल कर ली। उर्विल के अलावा आर्या देसाई ने 35 गेंदों में 60 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि उर्विल आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का हिस्सा थे और फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी ऑक्शन से पहले रिटेन भी किया है। उन्होने आईपीएल में पिछले सीजन तीन पारियों में 200 से ज्यादा की स्ट्राईक रेट से 68 रन बनाए थे, जिसमें एक पारी में वह शून्य पर भी आउट हुए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार