आईपीएल टीम चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और केदार जाधव की तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद फैंस कह रहे हैं कि हो ना हो अब एक बार फिर केदार जाधव की CSK टीम में वापसी होने वाली है। केदार जाधव को आईपीएल 2021 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज कर दिया था। 

Advertisement

जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें अपने साथ जोड़ा लेकिन, 2022 में मेगा ऑक्शन (IPL Mega Auction) से पहले रिलीज कर दिया था। जहां वो अनसोल्ड रह गए थे। इस बीच पहले धोनी के फार्महाउस पर घुड़सवारी करते और अब कार ड्राइव पर धोनी के साथ स्पॉट किए जाने के बाद अटकलें लगने लगी हैं कि केदार की सीएसके में वापसी हो सकती है।

Advertisement

हाल ही में धोनी ऋतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव के साथ अपनी नई किया कार (Kia Car) में ड्राइव पर गए थे। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'केदार फिर से सीएसके में?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लॉर्ड केदार सीएसके में वापस आ रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'केदार और धोनी बेस्ट फ्रेंड हैं।'

बता दें कि 37 साल के केदार जाधव ने अब तक 93 आईपीएल मैच खेले हैं जिनमें उनके बल्ले से 22.15 की औसत और 123.17 के स्ट्राइक रेट से 1196 रन निकले हैं। वहीं अगर सीएसके की बात करें तो धोनी की कप्तानी में चैन्नई की टीम ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार