आईपीएल 2021 के सस्पेंड होने के बाद अभी ये तय नहीं है कि इस साल के बाकी बचे हुए मैच पूरे हो भी पाएंगे या नहीं। लेकिन अब फैंस को आईपीएल 2022 का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि आईपीएल के 15वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होगा और सभी फ्रेंचाईजी सिर्फ कुछ ही खिलाड़ियों को रोक पाएंगी बाकी सभी खिलाड़ियों को एक बार फिर से ऑक्शन में उतरना होगा।

Advertisement

ऐसे में पिछले कई सालों से एक ही टीम के लिए खेल रहे खिलाड़ियों को अपनी टीम छोड़नी पड़ेगी। इन खिलाड़ियों की लिस्ट में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव का नाम भी शामिल है। तो आइए देखते हैं कि वो कौन सी तीन टीमें हैं जो इस धाकड़ बल्लेबाज़ को 2022 ऑक्शन में टारगेट कर सकती हैं।

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर

अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों की कमी के कारण शायद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को किसी भी अन्य टीम की तुलना में सूर्यकुमार की सबसे ज्यादा जरूरत होगी। विराट कोहली के अलावा, टीम के पास कोई अनुभवी भारतीय बल्लेबाज़ नहीं हैं। रजत पाटीदार और शाहबाज़ अहमद जैसे खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान नहीं दिया है और इसीलिए विराट कोहली 2022 ऑक्शन में यादव के पीछे जा सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स के पास शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को मिलाकर कई मजबूत भारतीय खिलाड़ी हैं। वो पृथ्वी शॉ और शिखर धवन जैसे सलामी बल्लेबाजों में से एक को बरकरार भी रख सकते हैं लेकिन इस टीम को 2022 आईपीएल में सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी की जरूरत पड़ने वाली है क्योंकि यादव समय आने पर पारी को संभाल भी सकते हैं और बड़े शॉट भी खेल सकते हैं। इसलिए वो दिल्ली के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Advertisement

चेन्नई सुपरकिंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 में एक बदली हुई टीम के साथ मैदान पर उतर सकती है। एमएस धोनी और सुरेश रैना की बढ़ती उम्र इस टीम को नए खिलाड़ियों को अपने खेमें में शामिल करने के लिए मजबूर करेगी। ऐसे में सूर्यकुमार यादव इस टीम के लिए वो काम कर सकते हैं जो कई सालों से रैना और धोनी करते आ रहे हैं।

सूर्यकुमार यादव एक बहुमुखी बल्लेबाज हैं और वह बल्लेबाजी क्रम में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह स्पिन गेंदबाजी के भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और अगर उन्हें टीम में शामिल किया जाता है तो सीएसके को काफी फायदा होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार