MS Dhoni CSK captaincy: आईपीएल के इतिहास के सबसे बाहुबली कप्तान एम एस धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है। धोनी की कप्तानी में CSK ने 4 बार आईपीएल का खिताब जीता वहीं दो चैंपियंस लीग टी20 ट्राफी पर भी कब्जा किया। 2020 को छोड़कर आईपीएल में खेले गए हर साल धोनी की टीम CSK नॉकआउट चरण में पहुंची जो थाला धोनी का दबदबा दर्शाती है। धोनी आईपीएल 2022 में बतौर खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे। धोनी ने ये फैसला खुद लिया है किसी ने उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं किया। धोनी अक्सर ही ऐसे फैसलों से फैंस को चौंकाते रहते हैं।

Advertisement

धोनी ने अचानक 30 दिसंबर 2014 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था उस वक्त वो टीम के कप्तान ही थे। इसके करीब 6 साल बाद एक दिन अचानक थाला धोनी ने वनडे और टी20 से भी संन्यास लेने की घोषणा कर दी। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्वकप के सेमीफाइनल में अपना अंतिम मुकाबला खेला था।

Advertisement

धोनी के इन फैसलों के पीछे क्या सोच होती है इसे समझ पाना तकरीबन हर इंसान के लिए एक पहेली ही है। लेकिन, इस बीच धोनी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा वीडियो आईपीएल 2021 के फाइनल का है जिसे जितने के बाद धोनी को इमोशनल देखा गया था।

धोनी ने नम आंखों से कहा, 'JOB डन' इस चंद सेकंड के वीडियो में धोनी की आंखों में नमी साफ देखी जा सकती है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, 'जब वो कहते हैं-'JOB डन' तभी समज आ गया था। उनकी आंखों में आंसू देखें।'वहीं अन्य फैंस भी धोनी के इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

बता दें कि रोहित शर्मा ही आईपीएल के इतिहास में ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने धोनी से ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जीती हुई हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को चैन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार