CSK vs MI, IPL 2021: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल 14 के दूसरे चरण का आगाज हुआ। आईपीएल के जरिए फैंस को एक बार फिर अपने फेवरेट एम एस धोनी की झलक देखने को मिली। धोनी बल्ले से तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी और विकेटकीपिंग से प्रभावित किया।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी के तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर दीपक चाहर की गेंद पर क्विंटन डी कॉक पूरी तरह से चकमा खा गए थे। गेंद सीधा उनके पैड पर लगी लेकिन ऑनफील्ड अंपयार ने डी कॉक को नॉटआउट करार दिया। फिर फ्रेम में आते हैं धोनी और अपने हाथों को ऊपर करके रिव्यू लेते हैं।

Advertisement

धोनी जैसे ही रिव्यू लेते हैं वैसे ही यह बात स्पष्ट हो जाती है कि अब क्विंटन डी कॉक को पवेलियन वापस लौटना पड़ेगा। थर्ड अंपायर क्विंटन डी कॉक को आउट करार देता है और एक बार फिर यह बात साबित हो जाती है कि DRS मतलब धोनी रिव्यू सिस्टम। वहीं अगर मैच की बात करें तो सीएसके की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

बता दें कि मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह मुंबई की कप्तानी वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं। रोहित शर्मा के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पंडया भी आज का मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। सीएसके ने मुंबई की टीम को 20 रन से हरा दिया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार