CSK Vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान सीएसके के कप्तान धोनी तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन उनकी बेटी जीवा धोनी ने सुर्खियां बटोर लीं। पापा को चीयर करने मैदान पर पहुंची जीवा धोनी ने अपने अनोखे डांस से सभी को दीवाना बना दिया है। जीवा धोनी के डांस को देखकर सुरेश रैना का एक्सप्रेसन भी देखने लायक था।

Advertisement

जीवा का डांस सीएसके की बल्लेबाजी के 19वें ओवर के दौरान देखने को मिला। रवींद्र जडेजा अर्शदीप सिंह की गेंद को खेलने में चूक गए और गेंद उनके पैड से टकरा गई। ऑनफील्ड अंपायर ने जडेजा को नॉटआउट करार दिया लेकिन पंजाब ने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिव्यू देखने के बाद जैसै ही थर्डअंपायर ने जडेजा को नॉटआउट दिया वैसे ही स्टैंड में बैठीं जीवा झूम उठीं।

Advertisement

जीवा धोनी ने जडेजा के सुरक्षित हो जाने के बाद जमकर डांस किया वहीं जीवा को ऐसा करता देखकर सुरेश रैना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और मुस्कुरा दिया। वहीं अगर मैच की बात करें तो पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए।

फाफ डु प्लेसिस के 76 रनों की पारी को छोड़ दें तो सीएसके की तरफ से कोई भी बल्लेबाज रंग में नहीं दिखा था। हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो हमेशा से ही सीएसके का पलड़ा पंजाब के ऊपर भारी रहा है। आईपीएल 2021 में जब दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ी थीं तब भी सीएसके ने पंजाब को हराया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार