Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Dream11 Prediction, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आठवां मुकाबला शुक्रवार, 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप विराट कोहली को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। RCB का ये दिग्गज बल्लेबाज़ गज़ब की फॉर्म में है और उन्होंने IPL 2025 की शुरुआत RCB के लिए KKR के खिलाफ 36 बॉल पर नाबाद 59 रनों की पारी खेलकर की। गौरतलब है कि विराट आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने IPL टूर्नामेंट में 253 मैच खेलते हुए 8 सेंचुरी और 56 हाफ सेंचुरी जड़ते हुए 8063 रन बनाए हैं। टी20 फॉर्मेट में विराट के नाम 12,945 रन दर्ज हैं। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप ऋतुराज गायकवाड़ या नूर अहमद का चुनाव कर सकते हो। 

Advertisement

CSK vs RCB: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 28 मार्च 2025
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

CSK vs RCB Pitch Report

आईपीएल 2025 का आठवां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा, जहां टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना पसंद कर रहीं हैं। आपको बता दें ये मैदान CSK टीम का होम ग्राउंड है और यहां बैटर और बॉलर्स दोनों के ही अच्छी मदद रहती है। गौरतलब है कि यहां पिछले 5 टी20 मैचों में से 4 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 151 रन है। पिछले आईपीएल सीजन यहां 9 मैच हुए थे जिसमें से 6 रन चेज करते हुए जीते गए थे।

Advertisement

ये भी जान लीजिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में IPL 2025 में अब तक एक मैच खेला गया है जिसमें CSK ने 19.1 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके MI को 4 विकेट से हराया था। 

CSK vs RCB: Where to Watch?

IPL 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और JIO Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

CSK vs RCB Head To Head Record

कुल - 33
चेन्नई सुपर किंग्स - 21
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 11
बेनतीजा - 01

CSK vs RCB Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - फिल साल्ट
बल्लेबाज - विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, शिवम दुबे, रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - रविंद्र जडेजा, क्रुणाल पांड्या
गेंदबाज़ - जोश हेजलवुड, खलील अहमद, नूर अहमद।

Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI

Chennai Super Kings Probable Playing XI : रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, सैम करन, रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद।

Advertisement

इम्पैक्ट प्लेयर - राहुल त्रिपाठी।

Royal Challengers Bengaluru Probable Playing XI: फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर - देवदत्त पाडिक्कल।

Advertisement

CSK vs RCB Dream11 Prediction, CSK vs RCB, CSK vs RCB Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, IPL 2025, CSK vs RCB Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Chennai Super Kings vs Royal Challengers Bengaluru

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार