आईपीएल (IPL) 2026 का तीसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच 30 मार्च को असम के गुवाहाटी स्थित बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमों का पहला मैच होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लकेर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपकी इस दुविधा को दूर करते हैं और बताते हैं कि इस मैच में मौसम कैसा रहेगा।

Advertisement

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी मानी जाती है। इस मैदान पर खूब रन बनते हैं और बाउंड्री भी ज्यादा लंबी नहीं हैं। ओस (Dew) की वजह से टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। जहां तक मौसम की बात है तो अच्छी खबर ये है कि मौसम गर्म रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है जिसका मतलब ये है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।

Advertisement

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को आईपीएल के 19वें सीजन (IPL 2026) के शुरू होने से पहले एक बेहद ही बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, सीएसके (CSK) टीम के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जो कि टूर्नामेंट के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे थे, वो अचानक चोटिल हो गए हैं और अब वो टीम के कुछ शुरुआती मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।

खुद CSK ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को पिंडली में खिंचाव (Calf Strain) की समस्या हुई है जिसके कारण वो आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर हो गए हैं। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए लिखा, "एमएस धोनी अभी काफ स्ट्रेन के लिए रिहैबलिटिनेशन से गुज़र रहे हैं। इस वज़ह से उनके आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते नहीं खेल पाने की संभावना है। जल्दी ठीक हो जाओ, थाला।"

Also Read: LIVE Cricket Score

गौर करें कि साल 2026 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट के शुरुआती दो हफ्तों में पूरे चार मुकाबले खेलने वाली है। ये मुकाबले वो राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेंगी। इन सभी मैचों से धोनी बाहर हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार