CSK vs SRH IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। इस मैच में हैदराबाद के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए केदार जाधव ने अच्छे हाथ दिखाए और महज 4 गेंदों पर 12 रन बना दिए।

Advertisement

केदार जाधव ने अपनी पारी में 300 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 1 चौका और 1 छक्का जड़ा था। मालूम हो कि केदार जाधव पिछले सीजन सीएसके के लिए खेले थे लेकिन सीएसके टीम में उनका प्रदर्शन काफी खराब था जिसके चलते सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। अब सीएसके के खिलाफ उनकी इस पारी के बाद ट्वीटर पर मीम की बरसात हो गई है।

Advertisement

वहीं अगर मैच की बात करें तो हैदराबाद के लिए कैप्टन वॉर्नर और मनीष पांडे दोनों ने अर्धशतक लगाए थे वहीं सीएसके के लिए लुंगी एनगिडी ने 2 विकेट लिए। 172 रनों का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार