ब्रिस्बेन, 28 जनवरी - आस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा है कि वह इसी साल होने वाले वनडे विश्व कप और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली एशेज सीरीज से पहले आराम करने के मूड में नहीं हैं। कमिंस ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने पहली पारी में छह विकेट अपने नाम किए तो वहीं दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए। वह अपने देश के लिए लगातार सीमित ओवरों की क्रिकेट खेलना चाहते हैं। 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने कमिंस के हवाले से लिखा है, "ईमानदारी से कहूं तो मैं अपने रोल से काफी खुश हूं। मुझे लगता है कि हमारे लिए नई गेंद से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों ने अच्छा किया। जब स्टार्क अपनी फॉर्म में होते हैं तो आपको लगता हैे कि वह किसी को नहीं छोड़ेंगे।"

कमिंस को भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में आराम दिया गया था। उन्हें यह आराम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए दिया गया था। कमिंस हालांकि चाहते हैें कि वह विश्व कप से पहले सीमित ओवरों में आराम नहीं करें। 

आस्ट्रेलिया को इसके बाद भारत का दौरा करना है जहां वह दो टी-20 और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। 

कमिंस ने कहा, "कैनबरा में होने वाले मैच के बाद दो वनडे दौरे हैं। मुझे उम्मीद है कि मैं उन दौरों पर शामिल किया जाऊंगा और कुछ टी-20 मैच भी खेल पाऊंगा। वनडे में टेस्ट से कम भार होता है। अप्रैल में इंग्लिश समर है इसलिए इंतजार करते हैं और देखते हैं क्या होता है।"


आईएएनएस

लेखक के बारे में

Surendra Kumar
Surendra Kumar is an Editor for Cricketnmore in Delhi Read More
ताजा क्रिकेट समाचार