दुबई, 7 नवंबर दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया विश्वविद्यालय ने यहां आईसीसी अकादमी में खेले गए फाइनल में पाकिस्तान के कराची विश्वविद्यालय को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार रेड बुल कैम्पस क्रिकेट खिताब अपने नाम कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने कुल तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है।

कराची विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और टीम 15.5 ओवरों में मात्र 100 रनों पर सिमट गई। कराची विश्वविद्यालय की ओर से सलामी बल्लेबाज शाहजर हजार ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया।

प्रिटोरिया विश्वविद्यालय के लिए रुआन डी स्वार्ट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.5 ओवरों में 12 रन देकर पांच विकेट लिए। रुबेन ट्रंपलमैन ने दो विकेट चटकाए।

प्रिटोरिया विश्वविद्यालय ने कराची विश्वविद्यालय से मिले 101 रनों के लक्ष्य को 15.5 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। विजेता टीम के लिए जैन्ड्रे प्रिटोरियस ने 36 और एरॉन विसेर ने 36 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए महमूद अली ने 14 रन पर दो विकेट चटकाए।

भारत की ओर से डीएवी कॉलेज चंड़ीगढ़ ने इस टूर्नामेंट के प्लेऑफ में क्वालीफाई किया, जहां उसे पाकिस्तान के कराची विश्वविद्यालय के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार