आगामी आईपीएल के लिए ऑक्शन करीब हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के नाम जिन्हें मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज किया गया, लेकिन अब वह बड़ी डिमांड में हो सकते हैं।

Advertisement

डेनियन सैम (Daniel Sams)

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलियाई ऑल राउंडर डेनियल सैम को रिलीज किया है और अब उनकी काफी डिमांड हो सकती है। सैम एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं। टी-20 फॉर्मेट में वह अब तक 109 मैचों में 124 विकेट चटका चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 153.91 की स्ट्राइक रेट से 1042 रन भी बनाए हैं। सभी टीमों की निगाहें ऐसे प्लेयर्स पर है जो 3D खिलाड़ी की तरह खेले। ऐसे में सैम किसी भी टीम के लिए एक अच्छे पिक होंगे। पिछले आईपीएल सीज़न उन्होंने 11 मैचों में 8.81 की इकोनॉमी से 13 विकेट हासिल किए थे।

नारायण जगदीशन (Narayan Jagadeesan)

Advertisement

मिनी ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज नारायण जगदीशन को रिलीज किया है, जो कि अब खूब डिमांड में रहेंगे। दरअसल, एन जगदीशन काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ उन्होंने वनडे मैच में 277 रन बनाकर शानदार फॉर्म का परिचय दिया है।

VHT में वह अब तक कुल 5 शतक लगा चुके हैं। वह टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगा रहे है। यही वजह है अब आईपीएल ऑक्शन में उन पर पैसों की बारिश हो सकती है।

निकोलस पूरन (Nicholas Pooran)

Advertisement

हार्ड हिटर बल्लेबाज निकोलस पूरन को सनराजर्स हैदराबाद ने छोड़ दिया है। इंटरनेशनल लेवल पर निकोलस का बीता समय बहुत अच्छा नहीं रहा है, लेकिन एक बाएं हाथ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने खुद को साबित किया है।

वेस्टइंडीज की कमान छोड़ने के बाद अब वह अच्छी फॉर्म हासिल करते दिखे हैं। ऐसे में एक बार फिर उनके नाम पर टीमें बड़ी बोली लगा सकती है और वह डिमांड में हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार