8 जून। दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार भारतीय टीम का टिकट मिल गया है।
Advertisement
उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए भारत के अंडर 19 टीम में जगह दी गई है। आपको बता दें कि भारत की अंडर 19 टीम जुलाई में श्रीलंकाई दौरे पर जाएगी जहां 4 दिवसीय मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।
हर कोई अर्जुन तेंदुलकर के इस सफलता से खुश है तो वहीं इंग्लैंड की खूबसूरत महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने भी अर्जुन तेंदुलकर के अंडर 19 टीम में शामिल होने पर बधाई दी है।
Advertisement
आईसीसी के द्वारा किए गए ट्विट के बाद डेनियल व्याट ने ट्विट किया और लिखा-- 'यस अर्जुन'