Danni Wyatt-Hodge Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 05 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड (AUS-W vs ENG-W Final) के बीच लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज़ डैनी वायट-हॉज (Danni Wyatt-Hodge) एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकती हैं जो कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक किसी खिलाड़ी ने नहीं बनाया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 35 वर्षीय डैनी वायट साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचा रही हैं और टूर्नामेंट में अब तक इंग्लैंड के लिए 6 मैचों में 73.50 की औसत और 152.33 की स्ट्राइक रेट से 294 रन ठोक चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी लगाई है और वो सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं।

Advertisement

खास बात तो ये है कि अगर वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी पारी के दौरान महज़ 6 रन भी बनाती हैं तो भी वो करंट सीजन में अपने 300 रन पूरे कर लेंगी और महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाली पहली खिलाड़ी बन जाएंगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सर्वाधिक रन

  • 294 - डैनी वायट-हॉज (इंग्लैंड, 2026)*
  • 259 - बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया, 2020)
  • 257 - मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया, 2014)
  • 246 - स्टीफनी टेलर (वेस्टइंडीज, 2016)
  • 236 - एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया, 2020)

बताते चलें कि डैनी ही एक महिला टी20 वर्ल्ड कप के एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बेथ मूनी हैं, जिन्होंने साल 2020 के वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 259 रन बनाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड महिला टीम का पूरा स्क्वाड: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, सोफिया डंकले, एलिस कैप्सी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल, नैट साइवर-ब्रंट, टिली कोर्टीन-कोलमैन, लॉरेन फाइलर, इज़ी वोंग।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार