Daryl Mitchell Catch: यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग 2026 (ETPL 2026) का 18वां मुकाबला डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला गया था जहां Dublin Guardians ने 14.3 ओवर में 108 रनों का लक्ष्य हासिल करके Belfast Wolves को 8 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में DBG के स्टार ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) ने अपनी शानदार फील्डिंग से फैंस का जीता। उन्होंने कुल चार कैच पकड़े जिसमें से एक तो बाउंड्री पर बेहद ही शानदार तरीके से लपका गया था।

Advertisement

मिचेल का हैरतअंगेच कैच: डेरिल मिचेल का करिश्माई बाउंड्री कैच बेलफास्ट वॉल्व्स की पारी के 20वें ओवर में देखने को मिला। डबलिन गार्डियंस के लिए मैट हॉलार्ड गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने अपनी चौथी गेंद पर सौरभ नेत्रवालकर को फंसाया। उन्होंने ऑफ साइड में शॉर्ट गेंद फेंका था जिस पर नेत्रवालकर ने डीप की तरफ छक्का मारने की कोशिश की।

नेत्रवालकर ने भरपूर ताकत लगाकर शॉट खेला था और एक समय ऐसा लग रहा था कि उन्हें पूरे छह रन मिलेंगे, लेकिन तभी बाउंड्री के पास खड़े फील्डर डेरिल मिचेल ने करिश्मे को अंजाम दिया। उन्होंने पहले गेंद को बाउंड्री के बाहर जाने से रोका और फिर उसे हवा में उछाल दिया। उन्होंने असंतुलन में होने के कारण ये किया।

इसके बाद वो बाउंड्री के बाहर से गेंद की तरफ कूदे और बॉल के जमीन पर गिरने से पहले ही उसे एक हाथ से पकड़ लिया। ETPL ने खुद इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

एक बार फिर बता दें कि इस मुकाबले में डेरिल मिचेल ने सिर्फ एक कैच ही नहीं पकड़ा, बल्कि कमाल की फील्डिंग करके चार कैच लपके। इसके अलावा उन्होंने डबलिन गार्डियंस के लिए नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करके 25 गेंदों पर 4 चौके 1 छक्के की मदद से नाबाद 35 रनों की पारी भी खेली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार