श्रीलंका के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर दसुन शनाका (Dasun Shanaka) गुरूवार (19 फरवरी) को जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 1 विकेट चटकाया और फील्डिंग में दो शानदार कैच लपके।
दुशन हेमंथा द्वारा डाले गए पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शनाका ने ताशिंगा मुसेकिवा का बेहतरीन कैच लपका। ऐसा लग रहा था कि कैच लॉन्ग-ऑफ पर फील्डिंग कर रहे डुनिथ वेलालागे के हाथों में जाएगा। लेकिन शनाका मिड-ऑन से पीछे की ओर 25 मीटर दौड़ लगाई और इस दौरान उनकी नजर गेंद पर टिकी हुई थी और उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी से भिड़त से बचते हुए बेहतरीन कैच लपका।
इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें कि इस मुकाबले में श्रीलंका को जिम्बाब्वे के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
Also Read: LIVE Cricket Score
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद श्रीलंका ने 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए, जिसमें पथुम निसांका ने 62 रन और पवन रत्नायके ने 44 रन बनाए। इसके जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। ब्रायन बैनेट ने नाबाद 63 रन और कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रन की पारी खेली।