पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 81 रनों से हरा दिया और इसके साथ ही उन्होंने एक मैच बाकी रहते सीरीज अपने नाम कर ली। अफ्रीकी टीम के लिए हेनरिक क्लासेन ने आखिर तक लड़ाई लड़ी लेकिन ना तो वो अपना शतक पूरा कर पाए और ना ही अपनी टीम को जीत दिला पाए।

Advertisement

अफ्रीकी टीम को सीरीज में बने रहने और मैच जीतने के लिए 50 ओवर में 330 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था लेकिन हेनरिक क्लासेन को छोड़कर कोई भी अन्य बल्लेबाज़ विकेट पर नहीं टिक सका और नतीजा ये रहा कि अफ्रीकी टीम को 81 रनों से ये मैच गंवाना पड़ा। जब तक क्लासेन क्रीज पर थे तब तक अफ्रीकी टीम की उम्मीदें जिंदा थी लेकिन फैंस और डेविड मिलर का दिल तब टूट गया जब क्लासेन 74 गेंदों पर 97 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही 44वें ओवर की पहली गेंद पर क्लासेन बाउंड्री पर कैच आउट होते हैं वैसे ही डेविड मिलर का दिल टूट जाता है और उनका चेहरा सारी कहानी बयां कर देता है। क्लासेन 97 रन पर नसीम शाह की गेंद पर आउट हुए। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 रन बनाए। बाबर (73) और कप्तान रिजवान (80) ने तीसरे विकेट के लिए 142 गेंदों पर 115 रन जोड़े। इसके बाद प्लेयर ऑफ द मैच कामरान गुलाम ने 32 गेंदों पर 63 रन बनाए और पाकिस्तान को 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने पांच छक्के लगाए। अफ्रीकी टीम क्लासेन के 97 रनों के बावजूद 43.1 ओवर में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार