RCB vs GT: राहुल तेवतिया और डेविड मिलर की धमाकेदार पारियों के दम पर गुजरात टाइटंस ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात ने तीन गेंद बाकी रहते हुए 4 विकेट गवांकर ही जीत हासिल कर ली।
Advertisement
Also Read: आईपीएल 2022 - स्कोरकार्ड
नौ मैच में यह गुजरात की आठवीं जीत है और 16 पॉइंट्स टे साथ टीम पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं बैंगलोर दस मैच में पांच हार के साथ पांचवें नंबर पर हैं।