1 नवंबर। मेलबर्न। ऑस्ट्रलिया ने तीसरे टी20 में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत में एक बार फिर डेविड वॉर्नर ने धमाकेदार 57 रनों की नाबाद पारी खेली। गौरतलब है कि श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 142 रन बनाए तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 145 रन ब नाकर मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3- 0 से अपने नाम कर लिया।

Advertisement

डेविड वॉर्नर ने बनाए रिकॉर्ड

Advertisement

इस टी-20 सीरीज में डेविड वॉर्नर ने 100*, 60* और नाबाद 50 रन बनाए। डेविड वॉर्नर 3 मैचों की द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में तीनों मैच में 50 या उससे ज्यादा रन का बनानें वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोहली, कॉलिन मुनरों ने ऐसा कमाल कर दिखाया है। 

डेविड वॉर्नर पहले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने जिन्होंने 9000 टी-20 रन पूरे किए।  पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जिन्होंने 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए। 

दूसरे ऐसे बल्लेबाज जिनके नाम ऑस्ट्रेलिया में इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के जमाने का रिक़ॉर्ड दर्ज हुआ हो। इससे पहले गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया में इंटरेनशनल क्रिकेट खेलते हुए 105 छक्के जमाने में सफल रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार