ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) और मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) द हंड्रेड टूर्नामेंट से हट गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आयोजित द हंड्रेड का आयोजन इस साल 21 जुलाई से 21 अगस्त तक होगा जिसमें दुनिया भर के कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। वॉर्नर और स्टोइनिस ने साउदर्न ब्रैव के साथ क्रमश: 100000 और 80000 पौंड का करार किया था।

Advertisement

ईसीबी ने क्रिकइंफो से कहा, "वॉर्नर और स्टोइनिस जैसे स्टार खिलाड़ियों का इस टूर्नामेंट में ना खेलना दुखद है लेकिन कोरोना के कारण विदेशी खिलाड़ियों को यहां आकर खेलने में दिक्कत हो रही है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "साउदर्न ब्रैव को विदेशी खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट मिलेगा और हम इस समर में द हंड्रेड के लिए तैयार हैं।"

वॉर्नर और स्टोइनिस वेस्टइंडीज और बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की 23 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का हिस्सा हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों खिलाड़ी पैट कमिंस, स्टीवन स्मिथ और ग्लैन मैक्सवेल के साथ अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए इन दौरों पर नहीं जाएंगे।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही छह और खिलाड़ियों को प्रारंभिक टीम में शामिल किया है।

वॉर्नर और स्टोइनिस के अलावा न्यूजीलैंड की महिला खिलाड़ी सोफी डिफाइन ने भी खुद को अनुपलब्ध बताया है।

Advertisement

सोफी को बर्मिघम फोएनिक्स ने खरीदा था और उनकी जगह फ्रेंचाइजी ने विश्व की नंबर एक टी20 बल्लेबाज भारत की शैफाली वर्मा को शामिल किया है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार