Most Test Runs: ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मे शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेलकर अपना 37वां अर्धशतक जड़ा। वॉर्नर के टेस्ट करियर की यह आखिरी पारी थी और इस अर्धशतक के दौरान उन्होंने कुछ बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

 
Advertisement

वॉर्नर ने अपने टेस्ट करियर का अंत 112 मैच की 205 पारियों मे 44.59 की औसत से बनाए गए 8786 रन के साथ खत्म किया और वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वीवीएस लक्ष्मण और एबी डी विलियर्स को पछाड़कर 22वें नंबर पर पहुंचे। 

Advertisement

लक्ष्मण के नाम 113 टेस्ट की 225 पारियों में 8781 रन और डी विलियर्स ने 114 मैच की 191 पारियों में 8765 रन बनाए थे। 

पाकिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में वॉर्नर का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने 6 पारियों में 299 रन के साथ दूसरे टॉप स्कोरर रहे। 

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की। आमेर जमाल को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन (100 रन और 6 विकेट) के लिए प्लेयर ऑफ द मैच, वहीं पैट कमिंस को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

Also Read: Live Score

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे मेजबान टीम ने डेविड वॉर्नर औऱ मार्नस लाबुशेन के अर्धशतक के दम पर 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लाबुशेन ने 73 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार