मोहाली, 28 अप्रैल (CRICKETNMORE) । सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने किंग्स इलेवन पंजाब पर मिली 20 रनों की जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया। वॉर्नर ने कहा, ‘‘यह बेहतरीन प्रयास था। मेरे हिसाब से 160 का स्कोर बराबरी का होता। मेरे आउट होने से स्कोर कम बना लेकिन बाद में गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की। हमें गेंदबाजों ने जीत दिलायी। आज उनका प्रयास लाजवाब था। ’’ सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वॉर्नर के 58 रन की मदद से छह विकेट पर 150 रन बनाये। यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन ट्रेंट बोल्ट (19 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और किंग्स इलेवन को नौ विकेट पर 130 रन पर रोक दिया।

Advertisement

वॉर्नर ने अपनी पारी के दौरान हमवतन ऑस्ट्रेलियाई मिशेल जॉनसन को विशेष रूप से निशाना बनाया। इस बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हम घरेलू मैचों में जॉनसन का काफी सामना करते हैं और मेरी रणनीति साफ थी शॉट के लिये जगह बनाकर रन जुटाना। आज मैं उस पर हावी रहा। हो सकता है कि अगले मैच में वह मुझे जल्दी आउट कर दे। ’’

Advertisement

बोल्ट और डेल स्टेन के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘स्टेन और बोल्ट में से किसी एक का चयन करना चुनौतीपूर्ण होता है। हम सही संयोजन तैयार करना चाहते हैं और आज हमारा संयोजन सही था। ’’

एजेंसी

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार