IPL 2021 KKR vs CSK: आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना होने वाला है। केकेआर की टीम जहां तीसरी बार फाइनल मुकाबले में खेलने उतरेगी वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 9वीं बार फाइनल मुकाबले खेलेगी।

Advertisement

इस महामुकाबले से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर ने सीएसके की जर्सी में एक तस्वीर शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया और उन्होंने ऐसा सिर्फ एक फैन को खुश करने के लिए किया। कुछ फैंस ने वॉर्नर की इस पोस्ट का अलग मतलब निकालना शुरू कर दिया जिसके चलते वॉर्नर ने तुरंत इस पोस्ट को डिलीट करके ओरिज़िनल पोस्ट शेयर की।

Advertisement

 वॉर्नर को सीएसके की जर्सी में देखकर कई फैंस ने ये सोचा शायद वो फाइनल मुकाबले में माही की टीम को समर्थन कर रहे हैं जबकि फैंस के एक वर्ग को ये लगने लगा कि शायद वो अगले सीज़न में हैदराबाद का साथ छोड़कर सीएसके का दामन थाम लेंगे। 

फिलहाल वॉर्नर ने फैंस के रिएक्शन देखने के बाद अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया और अपने बेटी के साथ हैदराबाद की जर्सी में ओरिज़िनल फोटो शेयर किया। इस सीज़न में हैदराबाद ने वॉर्नर के साथ जैसा बर्ताव किया उसे देखने के बाद ये तो तय है कि अगले सीज़न में वो कम से कम सनराइजर्स के लिए तो खेलते हुए नहीं दिखेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार