मंगलवार, 2 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद कैपिटल्स ने मैच की पहली 7 गेंदों में अपने पहले दो विकेट गंवा दिए थे। कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) मैच के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर रन आउट हो गए। ये गेंद नो बॉल हो गयी थी। 

Advertisement

दूसरा ओवर करने आये हार्दिक पांड्या की पहली गेंद को गर्ग ने गेंद को शॉर्ट मिड विकेट पर टक किया। उन्होंने रन के लिए कॉल करने के बाद कुछ कदम लिए और रुक गए। हालांकि वॉर्नर वॉर्नर काफी आगे निकल आये थे और आधी पिच को कवर कर चुके थे। राशिद खान, जो मिड विकेट में फील्डिंग कर रहे थे, उन्होंने गेंद को उठाया और खुद भागते हुए नॉन स्ट्राइकर एंड पर बेल्स गिरा दी और वॉर्नर को 2(2) रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखा दी। आउट होने के बाद वो काफी निराश नजर आये। वहीं पावरप्ले में दिल्ली की हालात खराब थी क्योंकि उनका स्कोर 5 विकेट खोकर 28 रन था।

Advertisement

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 130 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन अमन खान ने बनाये। उन्होंने 44 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा अक्षर पटेल ने 27(30) और रिपल पटेल ने 23(13) रन का योगदान दिया। गुजरात की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट मोहम्मद शमी ने अपने नाम किये। वहीं मोहित शर्मा ने 2 और राशिद खान ने एक विकेट अपने नाम किया। 

टीमें

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), मनीष पांडे, राइली रूसो, प्रियम गर्ग, अक्षर पटेल, रिपल पटेल, अमन हकीम खान, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा

Advertisement

गुजरात टाइटंस की की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

दिल्ली कैपिटल के विकल्प: खलील अहमद, ललित यादव, यश ढुल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल

Advertisement

गुजरात टाइटंस के विकल्प: शुभमन गिल, रविश्रीनिवासन साई किशोर, श्रीकर भरत, साई सुधारसन, शिवम मावी

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार