David Warner got out to Mohammed Shami in Delhi Test: ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया। ये विकेट डेविड वॉर्नर के रूप में गिला जो सिर्फ 15 रन बनाकर चलते बने। वॉर्नर इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के लिए एक कमजोर कड़ी साबित होते दिख रहे हैं।

Advertisement

नागपुर टेस्ट की दोनों पारियों में फ्लॉप रहने वाले वॉर्नर दिल्ली टेस्ट की पहली पारी में भी संघर्ष करते दिखे और ऐसा लगा कि वो कभी भी आउट हो सकते हैं। हालांकि, किसी तरह जब वो सेटल नजर आ रहे थे तभी मोहम्मद शमी ने एक ऐसी गेंद डाली जिसका उनके पास कोई जवाब नहीं था। शमी की इस गेंद पर शायद दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आउट हो सकता था।

Advertisement

वॉर्नर का विकेट ऑस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में देखने को मिला। इस ओवर की दूसरी गेंद ने उछाल के साथ ऐसा कांटा बदला कि वॉर्नर बस देखते ही रह गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर केएस भरत के हाथों में चली गई। अपना पहला विकेट लेकर मोहम्मद शमी खुशी से झूम उठे जबकि डेविड वॉर्नर लटका हुआ चेहरा लेकर पवेलियन की तरफ चल पड़े।

इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर उनके सलामी जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा की बात करें तो उन्होंने एक छोर संभाले रखा और इस दौरे पर पहला अर्द्धशतक भी पूरा किया। ख्वाजा ने एक छोर संभाल रखा है लेकिन दूसरे छोर से विकेटों का पतझड़ जारी है। ऐसे में लंच के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि ख्वाजा और ट्रेविस हेड की जोड़ी भारतीय स्पिनर्स का सामना किस तरह से करते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार